गरीब और गरीबी
गरीब हर किसी ने देखे हैं, पर गरीबी हर किसने नहीं देखी है। गरीब के घर जब बच्चा पैदा होता है, बिना चप्पल के चलना सिख जाता है, रोज वही सड़क, रोज वही गली घुमता है, पढ़ने का सपना होता है, पर स्कूल नहीं जा पाता है। दिन में धूप के चटके, बिना कंबल की ठंडी राते सोता है। हाथ में सिक्के जेब खाली होते हैं। रोज आखों में एक नई उम्मेद होती है, लेकिन आखों में रोज आसूं होते हैं। इन आखों ने अमीर बनने का सपना कभी नहीं देखा, बस दुआ की ए खुदा एक वक्त की रोटी दिला देना। एक दिन की रोटी कमाने के लिए, 4 दिन काम करना पड़ता है 4 दिन की भूख और हाथ में 3 दिन की बसी रोटी होती है। आज महंगाई का जमाना है, दिल करता है खुद को ही बेच दू। खुद अलमारी में रहकर, बदन पर लिबास कम पहनता हु। सडको पर सोने वाले घर तलाश कर रहे हैं, और जिन्के पास घर है वो घर से दूर भाग रहे हैं। चाहे गरीब हो या अमीर, नींद ना सडको पर पूरी होती, है ना ही कमरो में। गंदगी गरीबो ने नहीं अमीरो ने फेलाई है, क्यूकी गरीबो को मैंने सडको से कचरा उठाते देखा है। गरीब अगर अमीर हो जाए तो, उनको पैसो की कीमत होती है, और अमीर अगर गरीब हो जाए तो, उनको पैसो ...